Bodhi Tree

फोटो: Newstrack

इस पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहती है पुलिस

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और विदिशा के बीच एक वीवीआईपी पेड़ लगा है, जिसकी सुरक्षा के लिए हर वक्त पुलिस तैनात रहती है। दरअसल इस बोधि वृक्ष को 2012 में श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने लगाया था। तभी से इस पेड़ की देखरेख की जिम्मेदारी उद्यानिकी विभाग, राजस्व, पुलिस और सांची नगरपरिषद द्वारा की जाती है। इसकी सुरक्षा के लिए 15 फीट ऊंची जालियां लगी है और इसका मेडिकल चेकअप भी किया जाता है।

बुध, 20 अक्टूबर 2021 - 08:45 PM / by रितिका

Tags: Bodhi Vriksh, Bhopal, PM Modi, Human Interest stories

Courtesy: Zee News Hindi