Gurmeet Bawa

फोटो: Geo.tv

प्रसिद्ध पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का निधन

पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा का नवंबर 21 को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर उन्हें अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। उनके नाम पंजाबी लोक गायन में 45 सेकेंड की हेक का रिकॉर्ड था। इसके साथ ही दूरदर्शन पर गाने गाने वाली वे पहली पंजाबी महिला गायिका थीं। नवंबर 22 को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

रवि, 21 नवंबर 2021 - 05:35 PM / by अमित व्यास

Tags: Punjabi folk singer, Gurmeet Bawa, Punjabi singer, National

Courtesy: aaj tak news