Hero

फोटो: HT Auto

हीरो इलेक्ट्रिक ने दोपहिया बाजार में किया पहला स्थान किया हासिल

हीरो इलेक्ट्रिक ने दोपहिया बाजार में टॉप पोजिशन फिर से हासिल कर ली है। हीरो इलेक्ट्रिक ने जून में बेचे गए 6,504 इलेक्ट्रिक स्कूटरों की तुलना में जुलाई में 8,786 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री की। और इसके साथ ही महीने-दर-महीने 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। वाहन निर्माता की साल-दर-साल बिक्री में पिछले महीने 108 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर Ola Electric, Revolt और Ather Energy ने महीने-दर-महीने बिक्री में गिरावट दर्ज की है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 06:11 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero Electric, REVOLT, Ola, Ather

Courtesy: Amar ujala

Scooter

फ़ोटो: Car&Bike

भारत में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की डिमांड रिकार्ड स्तर पर बढ़ी, ओला S1 प्रो रही पहले नंबर पर

भारत में इलेक्ट्रिक वीइकल्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में साल-दर-साल इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही इलेक्ट्रिक स्कूटर और इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल की बिक्री जोर पकड़ रही है। इस मामले में ओला S1 प्रो पहले नंबर पर रही जिसने मई 2022 में 9,225 यूनिट बेचीं। दूसरे नबंर पर ओकिनावा प्राइज प्रो रही जिसने 7,339 यूनिट बेची, तीसरे नबंर पर एथर 450 है जिसने मई में 3,667 यूनिट बेची। चौथे नबंर पर टीवीएस आईक्यूब शामिल है।

शनि, 18 जून 2022 - 06:10 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ola, electric, Scooter, Bike, Ather, Okinawa

Courtesy: Hindustan

Ather

फ़ोटो: Zeebiz

Ev स्कूटर निर्माता कंपनी ईथर ने देश भर में चार्जिंग स्टेशन के लिए Magenta ChargeGrid के साथ मिलाया हाथ

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता Ather Energy ने देश भर में ईवी चार्जिंग ग्रिड लगाने के लिए Magenta ChargeGrid (मैजेंटा चार्जग्रिड) के साथ हाथ मिलाया है। इस साझेदारी के तहत, एथर के चार्जिंग ग्रिड को सभी जगहों पर लगाय जाएगा और चार्जग्रिड प्लेटफॉर्म के तहत मैजेंटा इन्हें ऑपरेट करेगी। इन चार्जिंग स्टेशनों में इंटीग्रेटेड चार्जिंग की सुविधा होगी, जहां एक ही जगह पर दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया वाहनों को चार्ज किया जा सकेगा। 

गुरु, 19 मई 2022 - 06:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ather, magenta Charge grid, Charging Station

Courtesy: Amar ujala