Bike

फोटो: India Car News

Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 160R को किया लॉन्च

Hero MotoCorp ने अपनी नई बाइक Xtreme 160R को लॉन्च कर दिया है। यह दो वेरियंट (फ्रंट डिस्क और ड्यूल डिस्क) में बाजार में उतारी गई है। ये बाइक डुअल टोन पेंट स्कीम के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसमें नई फ्रंट LED हेडलैंप के साथ LED DRLs दिए गए हैं। इसमें LED टेललाइट और LED टर्न इंडिकेटर के अलावा फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिए गए हैं। इसकी कीमत कीमत 99,950 रुपए है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 04:08 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero, Xtreme, 160R, Launch

Courtesy: Jagran

Super Splendour

फोटो: ICN

हीरो मोटोकॉर्प सुपर स्प्लेंडर 125 के नए वेरिएंट को जल्द भारत में करेगी लॉन्च

हीरो मोटोकॉर्प सुपर स्प्लेंडर 125 के नए वेरिएंट को जल्द भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये नया मॉडल पूरी तरह से ब्लैक होगा।सुपर स्प्लेंडर 125 के इस नए वेरिएंट में BS6 वाला 124.7cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन होगा जो 7,500rpm पर 10.7bhp और 6,000rpm पर 10.6Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सुपर स्प्लेंडर 125 में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, फाइव-स्टेप एडजस्टेबल रियर स्प्रिंग और दोनों व्हील पर 130 मिमी ड्रम ब्रेक होंगे। मोटरसाइकिल 240mm फ्रंट डिस्क… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 03:12 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero, Motocorp, India, Super Splendour, black

Courtesy: Hindustan

Shine

फ़ोटो: BikeDekho

Honda की CB शाइन लोगों की पहली पसंद, अप्रैल में 1 लाख से अधिक यूनिट की बिक्री

होंडा CB शाइन लंबे समय से लोगों की पहली पंसद बनी है। अप्रैल में भी इस बाइक को लोगों ने जमकर खरीदा। बीते महीने कंपनी ने इसकी 1 लाख से ज्यादा यूनिट बेचीं। दूसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही अप्रैल में कंपनी ने इसकी 42747 यूनिट बेचीं। तीसरे नंबर पर हीरो स्प्लेंडर रही कंपनी ने इसकी 32128 यूनिट बेचीं। चौथे नंबर पर हीरो ग्लैमर रही कंपनी ने इसकी 20796 यूनिट बेचीं। वहीं पांचवे नंबर पर TVS राइडर रही कंपनी ने इसकी 3392 यूनिट बेचीं। 

मंगल, 14 जून 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Honda, Hero, TVS, CB shine, Pulser, Splendor

Courtesy: Hindustan

Hero electric

फ़ोटो: Bikewale

Hero Electric ने Zypp Electric के साथ बढ़ाई साझेदारी, तीन साल में 1.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटरों का करेगी निर्माण

हीरो इलेक्ट्रिक ने लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी सेगमेंट के विकास का समर्थन करने के लिए जिप इलेक्ट्रिक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। हीरो इलेक्ट्रिक अगले तीन वर्षों में Zypp Electric के बेड़े के लिए 1.5 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर तैनात करेगी। साथ ही साझेदारी की मदद से दोनों कंपनियां 2022 के अंत तक लास्ट-माइल डिलीवरी सेगमेंट और रेंटल दोनों के लिए 10 लाख उपयोगकर्ताओं तक अपनी पहुंच प्रदान करेंगी।

गुरु, 02 जून 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero, electric, zypp, EV, Scooter

Courtesy: Jagran

Splendor

फ़ोटो: HT Auto

Hero splendor Xtech में मिलेंगे माइलेज इंडिकेटर जैसे शानदार फीचर्स

हीरो ने  Hero Splendor plus XTEC को लांच किया है। 2022 स्प्लेंडर Xtec कुछ फंकी बॉडी ग्राफिक्स, LED हाई इंटेंसिटी पोजिशन लैंप (HIPL) और एक्सक्लूसिव तकनीक जैसी सुविधाओं से भरपूर है। नई बाइक में सेगमेंट-फर्स्ट फुल डिजिटल मीटर, फुली डिजिटल डिस्प्ले और इनकमिंग और मिस्ड कॉल अलर्ट जैसी सुविधाएं हैं। इसके अलावा इसमें आपको नए संदेश अलर्ट, आरटीएमआई (रीयल टाइम माइलेज इंडिकेटर) दिया गया है।

मंगल, 24 मई 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Hero, Splendor, Xtech, Digital

Courtesy: Jagran