Milipede

फोटो: Business Standard

ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को मिला 1306 पैरों वाला मिलिपीड

आस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला ऐसा मिलिपीड्स खोजा है जो बेहद दुर्लभ है। 1306 पैर वाले इस अनोखे जीव को देखकर सब हैरान हैं। फीमेल मिली​​​​​पीड्स के पैरों की संख्या 1306 और 998 थी, जबकि मेल मिलीपीड्स 818 और 778 पैर वाले थे। ये अनोखा जीव जमीन से 200 फीट नीचे मिला है। इस जीव को माइक्रोस्कोप से भी देखा गया है। इससे पहले अमेरिका के कैलीफोर्निया में 750 पैरों वाला मिलीपेड मिला था।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 08:35 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: milipede, Australia, Human Interest stories

Courtesy: Dainik Bhaskar