Loot

फोटो: Patrika

चार लुटेरों ने बैंगलोर में लूट को दिया अंजाम, पुलिस ने राजस्थान में पकड़ा

चार लुटेरों ने 4 जलाई को मिल चंदा गांव में 3 किलो 900 ग्राम सोने और 13 किलो 640 ग्राम चांदी के जेवर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उसके बाद लुटेरे वहां से फरार हो गये थे। तब से ही पुलिस लगातार उनका पीछा कर रही थी। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ। कर्नाटक पुलिस आरोपियों को बेंगलुरु लेकर रवाना हो गई है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 03:33 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Loot, Banglore, rajsthan, Firing, karnatka

Courtesy: News18

Rbi

फ़ोटो: Zee News

आरबीआई ने कर्नाटक के मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस किया रद्द

र‍िजर्व बैंक ऑफ‍ इंड‍िया ने एक को-ऑपरेट‍िव बैंक के ख‍िलाफ बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने कर्नाटक के बगलकोट में स्थित मुधोल सहकारी बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह आदेश 8 जून से प्रभावी हो गया है। जिन ग्राहकों के खाते में पड़े पैसों का बीमा हुआ है वह 5 लाख रुपये तक की रकम को प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि DICGC आपात स्थिति में इंश्योरेंस कवर का लाभ देता है।

गुरु, 09 जून 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RBI, Co opretive, karnatka, License

Courtesy: Zee News

Karnataka Hubli After Stonepelting Section 144

फोटो: Deshhit

कर्नाटक पुलिस ने हुबली शहर में झड़प के बीच लागू की धारा 144

कर्नाटक पुलिस ने अप्रैल 16 की हिंसक पथराव की घटना के संबंध में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हुबली शहर की धारा 144 लागू की है। विशेष रूप से, गुस्साई भीड़ ने पुराने हुबली पुलिस स्टेशन पर कथित रूप से पथराव किया, जिसमें चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। कर्फ्यू अप्रैल 23 तक लागू रहेगा। इसके अलावा पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर अब तक 132 लोगों को गिरफ्तार किया है।

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: karnatka, section 144, stonepelting

Courtesy: TV9 Bharatvarsh