Supreme Court

फोटो: Latestly

सुप्रीम कोर्ट ने किया मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास विध्वंस अभियान के खिलाफ याचिका का निपटारा

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि के पास रेलवे भूमि पर कथित अवैध निर्माण को हटाने के लिए रेलवे अधिकारियों द्वारा विध्वंस अभियान के खिलाफ एक याचिका का अगस्त 28 को निपटारा कर दिया। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि रेलवे ने अतिक्रमण विरोधी अभियान पूरा होने की जानकारी दी है। शीर्ष अदालत ने याचिकाकर्ताओं को उचित राहत के लिए ट्रायल कोर्ट में जाने को कहा।

मंगल, 29 अगस्त 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Supreme Court, Demolition Drive, illegal constructions, near krishna janmabhoomi

Courtesy: ABP Live

Vinod Upaddhyay

फोटो: Newstrack

यूपी के गोरखपुर में माफिया विनोद उपाध्याय के आवास पर तोड़फोड़ अभियान

उत्तर प्रदेश में गोरखपुर जिला प्रशासन आज माफिया विनोद उपाध्याय के आवास को गिराने का अभियान चला रहा है। विनोद उपाध्याय फिलहाल फरार है और उस पर 50,000 रुपये का इनाम है। गैंगस्टर मामले में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया है और पुलिस उसकी और उसके भाई संजय उपाध्याय की सरगर्मी से तलाश कर रही है। विनोद पर हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित 32 मामले दर्ज हैं।

शनि, 17 जून 2023 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Demolition Drive, residence, mafia vinod upadhyay

Courtesy: Navbharat Times