Alto

फ़ोटो: HT Auto

लांच से पहले सामने आई नेक्स्ट जेनरेशन आल्टो 2022 के डिटेल्स

ऑल्टो के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। लंबे समय से नई ऑल्टो की भारत में टेस्टिंग हो रही है। नेक्स्ट जेनरेशन ऑल्टो 2022 में लंबी ग्रिल, नया बंपर, बड़े टेलगेट के साथ ही नई हेडलाइट और टेललाइट्स देखने को मिलेंगी। नई ऑल्टो 2022 में के10सी डुअलजेट 1.0 लीटर 3 सिलिंडर पेट्रोल इंजन देखने को मिलेगा, जो कि 67 बीएचपी तक की पावर और 89 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करेगा। 

बुध, 01 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: alto, Next Gen, leak, Maruti, Suzuki

Courtesy: Navbharat Times

Tv

फ़ोटो: TCL

TCL ने लॉन्च किया स्मार्ट टीवी, वीडियो कॉल के जरिये हो सकेगी बात

TCL Video Call 4K TV P725, कंपनी ने इस स्मार्ट टीवी को बहुत कम कीमत पर लॉन्च किया है। भारत का पहला वीडियो कॉल QLED 4K टीवी, TCL C725 नेक्स्ट जेनरेशन का टीवी है जिससे अपने घर पर पूरी फैमिली एक जगह बैठकर किसी से वीडियो कॉल पर बार कर सकते हैं। इसे डिटेचेबल कैमरे के साथ लॉन्च किया गया है। साथ ही इसमें वॉयस और वीडियो नोट भेज सकते हैं। 50 इंच वाले टीवी की कीमत 52990 रुपये है।

रवि, 15 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TCL, TV, Launch, Next Gen

Courtesy: Navbharat Times