Wajirx

फोटो: TOI

WazirX के जरिए लगभग 2,790 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की ED कर रहा है जांच

प्रमुख क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक WazirX के जरिए लगभग 2,790 करोड़ रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग की ED जांच कर रहा है। वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने एक लिखित उत्तर में बताया कि ED इस क्रिप्टो एक्सचेंज के खिलाफ क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े दो मामलों की फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA) के तहत जांच कर रहा है। एक मामले में जांच से पता चला है कि WazirX ने एक अन्य विदेशी एक्सचेंज Binance के छिपे हुए इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किया था। 

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 05:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Wajirx, Crypto, Money laundering case, ED

Courtesy: Amar ujala

Fraud

फ़ोटो: Security Magzine

भारत को डिजिटल फ्रॉड के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाना चाहता है चीन, कई घोटालो का पुलिस ने किया भंडाफोड़

भारत ने हाल ही में क्रिप्टो-मुद्रा लेनदेन के माध्यम से वित्तीय धोखाधड़ी को पकड़ा है। इनमें से ज्यादातर घोटालों में चीनी नागरिक या फर्म शामिल थे। उन्होंने ऐसे मामलों में कम से कम आधा दर्जन चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया। आठ दोषियों की गिरफ्तारी से आईएफएसओ को पता चला कि वे चीनी आवेदनों के जरिए कर्ज देने के बहाने लोगों से रंगदारी वसूलते थे। इन एप पर जुटाई गई जानकारी से वे कर्जदारों को ब्लैकमेल करते थे। 

मंगल, 28 जून 2022 - 08:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, China, Crypto, Fraud, App

Courtesy: Jagran

Bill gates

फ़ोटो: BBC

बिल गेट्स ने की क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना, कहा- यह सिर्फ ग्रेटर फूल थ्योरी

दुनिया के अमीर बिजनसमैन में से एक बिल गेट्स ने क्रिप्टोकरेंसी की आलोचना की है। मंगलवार, 14 जून को हुए क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में उन्होंने NFTs यानि नॉन फंजिबल टोकन्स को महज दिखावा करार दिया और कहा कि ये सब ग्रेटर फूल थ्योरी पर आधारित है। गेट्स ने इससे पहले भी क्रिप्टो की आलोचना की थी। बता दें कि बिटकॉइन सोमवार को 15% से अधिक गिर गया था और मंगलवार को इसमें 5.4% की गिरावट दर्ज हुई थी।

बुध, 15 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: World, Bill Gates, Crypto, Cryptocurrency, Bitcoin

Courtesy: Jagran

Bitcoin

फ़ोटो: News18

क्रिप्टोकरेंसी में आया उछाल, जबरदस्त आंकड़ो के साथ आगे बढ़ा बिटकॉइन

BitCoin की कीमतों में मई 31 को बड़ी उछाल देखने को मिली। आज 7% की उछाल के साथ मार्च के बाद पहली बार बिटक्वाइन की कीमतें 31000 डालर को पार कर गई हैं। बिटक्वाइन की ताजा कीमतें 31,594.75 डालर पर ट्रेड कर रही थी। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर की कीमतों में भी आज 9% की तेजी देखने को मिली है। ईथर मंगलवार की सुबह 1,983 डालर और Cardano 15% की सुधार के ट्रेड कर रही थी।

मंगल, 31 मई 2022 - 07:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Bitcoin, Crypto, Currency, peak

Courtesy: Hindustan