Kuldeep Bishnoi

फ़ोटो: NDTV

कांग्रेस ने हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से किया निलंबित

कांग्रेस ने हरियाणा में क्रॉस वोटिंग करने वाले अपने विधायक कुलदीप बिश्नोई को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस राजस्थान में जहां बीजेपी को पटखनी देने में कामयाब रही है, वहीं हरियाणा में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बिश्नोई को सीडब्ल्यूसी (विशेष आमंत्रित) की सदस्यता से हटाकर पार्टी से निलंबित कर दिया गया। विधानसभा से सदस्यता रद्द कराने के लिए अध्यक्ष को पत्र भी लिखा जाएगा।  

शनि, 11 जून 2022 - 08:23 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Congress, rajya sabha, Cross Voting, SUSPEND

Courtesy: Amar ujala