पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को अज्ञात हमलावरों ने उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान के आतंकवाद प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर हमला कर चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। ये कार्यकर्ता क्षेत्र में शांति बहाली में जुटे युवा संगठन के सदस्य थे। मृतकों की पहचान वकार अहमद डावर, सुनैद अहमद डावर, आमद डावर और असदुल्ला के रूप में हुई। ये सभी सामाजिक संगठन ‘यूथ ऑफ वजीरिस्तान’ से जुड़े थे।
Tags: Pak, Vajiristan, died, social activist, Youth Of vajiristan
Courtesy: Amar ujala