Earthquake

फोटो: Indian Express

मिजोरम के चंफाई जिले में 4.3 तीव्रता का आया भूकंप

मिजोरम के चंफाई जिले में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया, जो तीन सप्ताह से भी कम समय में पूर्वोत्तर राज्य को झटका देने वाला सातवां भूकंप है। भूकंप प्रभावित किसी भी इलाके में जानमाल के नुकसान या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंपविज्ञानी पूर्वोत्तर भारतीय क्षेत्र को दुनिया का छठा सबसे अधिक भूकंप संभावित क्षेत्र मानते हैं। पर्वतीय पूर्वोत्तर राज्यों में विशेष रूप से असम, मिजोरम और मणिपुर में लगातार भूकंप आते रहते हैं। 

बुध, 20 जुलाई 2022 - 05:37 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mizoram, Chamfai, Earthquake, Manipur

Courtesy: Jagran