Martin Guptill

फोटो: Hindustan Times

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने T20I सबसे ज्यादा रनों का बनाया रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने नीदरलैंड के खिलाफ पहले T20I में 40 रनों की धुआंधार पारी खेल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इस मामले में उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पछाड़ा है। गप्टिल ने अपनी इस पारी के दम पर T20I में 3399 रन अपने नाम कर लिए हैं। वहीं T20I में मार्टिन गप्टिल और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली ही हैं जिनके नाम 3300 से अधिक रन दर्ज है।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 09:22 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Newzealand, Martin Guptill, Netherland, Rohit Sharma

Courtesy: Hindustan