गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 47 करोड़ रुपए से अधिक दाम पर बिका
टायरानोसॉरस रेक्स की प्रजाति के एक गोर्गोसॉरस का कंकाल नीलामी में 6 मिलियन डॉलर (47 करोड़ रुपए) से अधिक दाम पर बेचा गया है। नीलामीकर्ता सोथबी ने कहा कि प्राचीन कंकाल को 2018 में अमेरिकी राज्य मोंटाना में खोजा गया था। ऑक्शन हाउस ने विशालकाय कंकाल को खरीदने वाले की पहचान उजागर नहीं की है। गोर्गोसॉरस का मतलब होता है 'भयानक छिपकली', जो करीब 7.7 करोड़ साल पहले उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी क्षेत्र में रहता था।
Tags: Auction, America, Gorgosauras, Skeleton
Courtesy: News18