Adhir Ranjan Chaudhry

फोटो: TOI

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर मांगी माफी

लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर माफी मांगी। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि ऐसा मेरी जुबान फिसलने के चलते हुआ। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं। दरअसल, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने बीते बुधवार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मीडिया से बातचीत में 'राष्ट्रपत्नी' कहकर संबोधित किया था।

शुक्र, 29 जुलाई 2022 - 08:38 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Draupdi Murumu, Congress, Adhir Ranjan Chowdhury

Courtesy: Amar ujala