Anant Ambani

फोटो: FabPromoCodes

मुकेश अंबानी के घर हुई कोविड 19 की दस्तक, बेटे अनंत अंबानी हुए संक्रमित

उद्योगपति मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए है। उनका इलाज HN रिलायंस अस्पताल में किया जा रहा है। इससे पूर्व गणपति दर्शन करने के लिए मुकेश अंबानी के घर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे। बता दें कि हाल ही में हुई रिलायंस की मीटिंग के बाद ऐलान किया गया था कि अनंत न्यू एनर्जी बिजनेस में शामिल होंगे।

शनि, 03 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Anant Ambani, Mukesh Ambani, Reliance Group, Covid 19 positive

Courtesy: ABP Live

Isha Ambani

फोटो: Vogue India

मुकेश अंबानी की बेटी ईशा निभाएंगी रिलायंस के रिटेल बिजनेस में लीडर की भूमिका

रिलायंस समूह के मालिक मुकेश अंबानी ने अपनी बेटी ईशा अंबानी को रिटेल कारोबार के नए लीडर के तौर पर पेश किया है। माना जा रहा है कि अंबानी परिवार में उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया की जा रही है। ईशा अंबानी ने कहा कि रिलायंस रिटेल जल्द ही एफएमसीजी कारोबार लॉन्च करेगी। इस व्यवसाय से हर भारतीय की दैनिक जरूरतों को पूरा किया जाएगा। रिलायंस रिटेल भारतीय कारीगरों से उत्पादित सामानों की मार्केटिंग शुरू करेगी।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 03:30 PM / by रितिका

Tags: isha ambani, Reliance, Reliance Group, Reliance Industries

Courtesy: NDTV News