Akola

फोटो: Latestly

अकोला में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में एक की मौत, 25 गिरफ्तार; धारा 144 लागू: महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में मई 13 की शाम मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई और आग लगा दी गई। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसा में बदल गया। अकोला कलेक्टर नीमा अरोड़ा ने बताया कि दो गुटों के बीच हुई हिंसा के बाद शहर में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

रवि, 14 मई 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: maharashtra violent clash, two groups, akola, Stone Pelting, section 144

Courtesy: India TV