Amarnath

फोटो: Punjab Kesari

14वें दिन 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किये बाबा बर्फानी के दर्शन

जुलाई एक से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के 14 दिन पूरे हो चुके हैं। यात्रा के 14वें दिन 24 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गुफा मंदिर के अंदर शिवलिंग के दर्शन किये। इसके अलावा 7,392 भक्तों का एक और जत्था आज सुबह जम्मू से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जुलाई एक से शुरू हुई वार्षिक तीर्थयात्रा में अब तक 1.87 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के दर्शन किए हैं।

शनि, 15 जुलाई 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: amarnath yatra 2023, 24 thousand devotees, reached, 14th day

Courtesy: Latestly News