Global Index

फोटो: India TV News

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स 2023 में भारत 40वें स्थान पर बरकरार

जीआईआई 2023 रैंकिंग में भारत 132 अर्थव्यवस्थाओं में से अपनी 40वीं रैंक पर कायम है। यह रिपोर्ट जिनेवा स्थित विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा सितंबर 28 को जारी की गई है। सरकारी थिंक टैंक नीति आयोग के बयान के अनुसार भारत 2015 में 81वें स्थान से इस साल 40वें स्थान पर आ गया है। जीआईआई दुनिया भर की सरकारों के लिए अपने संबंधित देशों में नवाचार के नेतृत्व वाले सामाजिक, आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय उपकरण है।

शुक्र, 29 सितंबर 2023 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: India, retains 40th rank, global innovation index 2023, Niti Aayog

Courtesy: Amar Ujala News