Sukkhu

फोटो: India TV News

दिल्ली एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट के संक्रमण के इलाज के लिए शिमला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद आज एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया।  सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 11.20 बजे लाया गया। सूत्रों ने कहा, "गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका मूल्यांकन कर रही है। वह हल्के से मध्यम तीव्र अग्नाशयशोथ से पीड़ित हैं। उनकी हालत स्थिर है।"

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, chief minister sukhvinder singh sukhu, Admitted, AIIMS, Delhi

Courtesy: Live Hindustan