Sukkhu

फोटो: India TV News

दिल्ली एम्स में भर्ती हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट के संक्रमण के इलाज के लिए शिमला अस्पताल से रेफर किए जाने के बाद आज एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया।  सूत्रों के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 11.20 बजे लाया गया। सूत्रों ने कहा, "गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद गर्ग के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनका मूल्यांकन कर रही है। वह हल्के से मध्यम तीव्र अग्नाशयशोथ से पीड़ित हैं। उनकी हालत स्थिर है।"

शुक्र, 27 अक्टूबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Himachal Pradesh, chief minister sukhvinder singh sukhu, Admitted, AIIMS, Delhi

Courtesy: Live Hindustan

Shahnawaz Hussain

फोटो: Latestly

हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को सितंबर 26 को कार्डियक अरेस्ट के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा, "एंजियोप्लास्टी डॉ. जलील पार्कर की देखरेख में की गई है। हुसैन की हालत अब ठीक है, वह फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।" हुसैन बिहार में भाजपा के प्रमुख नेताओं में से एक हैं। वह राज्य में एनडीए सरकार के दौरान बिहार के उद्योग… read-more

बुध, 27 सितंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: bjp leader shahnawaz hussain, Admitted, Lilavati Hospital

Courtesy: Aajtak News

satyendar-jain

फोटो: India TV News

आप नेता सत्येंद्र जैन की बिगड़ी तबीयत, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया

आप नेता सत्येंद्र जैन को आज तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। आम आदमी पार्टी ने कहा, "सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिरे थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में… read-more

गुरु, 25 मई 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Satyendra Jain, Admitted, deen dayal upadhyay hospital, oxygen support

Courtesy: Live Hindustan

Satyendra Jain

फोटो: Punjab Kesari

दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती हुए आप नेता सत्येंद्र जैन

जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन को आज  मई 25 को तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर जाने के बाद दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि, सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार के एक मामले में आजकल जेल में बंद हैं। एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब वह बाथरूम में गिरे और उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट लगी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गुरु, 25 मई 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Satyendra Jain, Admitted, deen dayal upadhyay hospital

Courtesy: One India

Satyendra Jain

फोटो: MSN

तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हुए सत्येंद्र जैन

जेल में बंद दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज 'अस्वस्थ' महसूस करने की शिकायत के बाद राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। निरीक्षण करने पर पता चला कि जैन को रीढ़ की हड्डी में समस्या है। उन्हें शुरू में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया, और वहां से दूसरी राय के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। सत्येंद्र जैन ने अपने खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत के लिए  सुप्रीम… read-more

सोम, 22 मई 2023 - 05:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: satyendar jain, Admitted, safdarjung hospital, health deteriorates, spinal injury

Courtesy: Amar Ujala News

G Kishan Reddy

फोटो: India TV News

सीने में जकड़न की शिकायत के बाद दिल्ली-एम्स में भर्ती हुए केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को सीने में जकड़न की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रात करीब 10:50 मिनट पर अस्पताल लाया गया। केंद्रीय मंत्री को कार्डियो न्यूरो सेंटर के कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती कराया गया है। बता दें कि, रेड्डी ने अप्रैल 30 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शो 'मन की बात' के 100वें एपिसोड के उपलक्ष्य में… read-more

सोम, 01 मई 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: G Kishan Reddy, union minister for culture and tourism, Admitted, Delhi AIIMS

Courtesy: ABP Live

Manish Sisodia Wife

फोटो: Twitter

तबियत बिगड़ने पर अपोलो हॉस्पिटैल में भर्ती हुई मनीष सिसोदिया की पत्नी

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया को अप्रैल 25 की दोपहर अपोलो अस्पातल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक सिसोदिया की पत्नी सीमा को मल्टीपल स्क्लेरोसिस नाम की बीमारी है। ये बीमारी होने पर दिमाग का शरीर पर कंट्रोल कम हो जाता है। फिलहाल सीसोदिअ की पत्नी सीमा को लेकट अपोलो अस्पताल की ओर से कोई हेल्थ बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। 

बुध, 26 अप्रैल 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: manish sisodia wife, seema sisodia, health deteriorated, Admitted, Apollo Hospital

Courtesy: Amar Ujala News

Azam Khan

फोटो: Latestly

तबियत बिगड़ने पर दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए सपा नेता आजम खान

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को तबीयत बिगड़ने के बाद दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह तीन बजे आजम खां के परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और विशेषज्ञों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। सपा के वरिष्ठ नेता को निमोनिया होने के बाद पिछले साल अगस्त में लखनऊ के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

सोम, 17 अप्रैल 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: azam khans, health deteriorates, Admitted, Delhi Hospital

Courtesy: ABP Live

Bala

फोटो: India TV News

लीवर की बीमारी के कारण कोच्चि के अस्पताल में भर्ती मलयालम अभिनेता बाला

मलयालम सिनेमा की जानी-मानी हस्ती अभिनेता बाला इस समय लीवर की बीमारी के लिए कोच्चि के एक अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। अभिनेता एक हफ्ते पहले डॉक्टरों से सलाह लेने के लिए अस्पताल गए थे और उन्हें आईसीयू में रखा गया है। बाला के साथ अस्पताल में उनकी पत्नी और माँ हैं। उनके भाई, निर्देशक शिव, आज दोपहर में उन्हें देखने के लिए कोच्चि पहुंचे। बहुत जल्द बाला की 'बिलाल', 'स्थलम' और 'माई डियर मचान्स' फिल्मे रिलीज होने वाली हैं। 

मंगल, 07 मार्च 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: malayalam actor bala, Admitted, hospital, Kochi, Liver Disease

Courtesy: Mayapuri

Sonia Gandhi

फोटो: Latestly

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुखार की शिकायत के बाद मार्च दो को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ डीएस राणा, अध्यक्ष, ट्रस्ट सोसाइटी, सर गंगा राम अस्पताल ने कहा, "गांधी, को बुखार के कारण 2 मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन के वरिष्ठ सलाहकार विभाग डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत… read-more

शुक्र, 03 मार्च 2023 - 05:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Sonia Gandhi, Admitted, Sir Ganga Ram Hospital, Delhi

Courtesy: Aajtak News