Gautam adani

फ़ोटो: Money control

कर्ज में डूबी डीडी पावर को 7017 करोड़ रुपए में खरीदेंगे गौतम अडानी

एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी ने कर्ज में डूबी डीडी पावर को खरीदने का फैसला किया है। जानकारी के अनुसार दोनों कंपनियों के बीच 7017 करोड़ रुपए में सौदे की सहमति बनी है और एमओयू की प्रारंभिक अवधि अक्टूबर 31, 2022 तक अधिग्रहण के पूरा होने तक होगी, जिसे आपसी सहमति से बढ़ाया जा सकता है। बता दें कि अभी इस कंपनी का मालिकाना हक दैनिक भास्कर के पास है और कंपनी पर 5500 करोड़ रुपए का कर्ज है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 11:45 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Adani Groups, dd power, Dainik Bhaskar, Debts

Courtesy: Amar ujala