Soundbar

फोटो: Amazon

Blaupunk कम्पनी ने भारत में लॉन्च किया Blaupunkt SBA30 साउंडबार

Blaupunk कम्पनी ने भारत में अपने नए साउंडबार Blaupunkt SBA30 को लॉन्च कर दिया है। Blaupunkt SBA30 में 2400mAh की इन-बिल्ट बैटरी दी गई है जिसे लेकर एक बार की चार्जिंग के बाद 14 घंटे के प्लेबैक मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए Blaupunkt SBA30 में लेटेस्ट ब्लूटूथ मोड दिया गया है। इस साउंडबार की कीमत 2,699 रुपये रखी गई है। इसकी बैटरी को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:14 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Blaupunk, SBA30, Soundbar, Bluetooth

Courtesy: Amar ujala

Fireboltt

फोटो: HT Tech

Fire-Boltt ब्रांड ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ring 3 की लॉन्च, इनबिल्ट गेमिंग फीचर से लैस

Fire-Boltt ब्रांड ने अपनी नई स्मार्टवॉच Ring 3 लॉन्च की है, जो 6 अलग-अलग कलर ऑप्शन में आएगी। इसमें 1.8-inch का टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलेगा। Fire-Boltt Ring 3 में रेक्टेंगुलर डायल मिलेगा। वॉच में आपको ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा मिलती है। वॉच SpO2 मॉनिटर, 118 सपोर्ट्स मोड और कई सारे फिटनेस ट्रैकिंग फीचर के साथ आता है। इसमें आपको इन-बिल्ट गेम का भी ऑप्शन मिलता है। इसकी कीमत 3499 रुपये है। 

शनि, 02 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fire Boltt, Bluetooth, Calling, Smartwatch, Fitness

Courtesy: Amar ujala

Amazefit

फ़ोटो: Hindustan Times

AMAZFIT ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Amazfit BIP 3 को किया लॉन्च

AMAZFIT ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच Amazfit BIP 3 लॉन्च कर दिया है। इसमें हेल्थ और एक्टिविटी से जुड़े कई फीचर्स हैं। इस स्मार्टवॉच में आपको 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलेंगे। अमेजफिट BIP 3 में 1.69 इंच का TFT कलर डिस्प्ले है, जो 240x280 पिक्सल रेज्योलूशन के साथ है। इसके डिस्प्ले में 2.5D टेम्पर्ड ग्लास दिया गया है। इसमें कॉल्स, ईमेल, मैसेज, वेदर समेत और अन्य ऐप्स के अपडेट्स शामिल है। इसकी कीमत 3,499 रुपये है।

सोम, 27 जून 2022 - 04:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Amazefit, Smartwatch, blip, Bluetooth

Courtesy: Amar ujala

Maxima

फ़ोटो: Zee Buisness

Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Max Pro Turbo को भारत में किया लॉन्च

Maxima ने अपनी नई स्मार्टवॉच Max Pro Turbo को भारत में लॉन्च कर दी है। इसमें कॉलिंग के लिए ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिल रहा है और इसके लिए इसमें माइक के साथ स्पीकर भी दिया गया है। साथ ही इसमें ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग सेंसर (SpO2) के साथ 24 घंटे हार्ट रेट ट्रैकिंग की भी सुविधा दी गई है। Max Pro Turbo स्मार्टवॉच को कुल 2,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

मंगल, 21 जून 2022 - 07:35 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Maxima, Max Pro Turbo, Bluetooth, Calling, Heart Tracking

Courtesy: Amar ujala

Fire Boult Ring pro

फ़ोटो: India Today

Fire-Boltt ने भारत में लॉन्च की Ring Pro स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलता है सपोर्ट

स्मार्टवॉच ब्रांड Fire-Boltt ने रिंग सीरीज के तहत एक नई स्मार्टवॉच 'Fire-Boltt Ring Pro' को लॉन्च कर दिया है। फायर-बोल्ट रिंग प्रो, ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट के साथ आती है, यूजर सीधे स्मार्टवॉच से कॉलिंग कर सकेंगे। फायर-बोल्ट रिंग प्रो में 1.75 इंच का बड़ा डिस्प्ले है। यह 320x385 के स्क्रीन रेजोल्यूशन के साथ एक टचस्क्रीन डिस्प्ले है। वॉच में ब्लड-ऑक्सीजन लेवल मापने के लिए SpO2 सेंसर और एक हार्ट रेट ट्रैकर मिलता है।

गुरु, 16 जून 2022 - 06:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Fire Boult, Smartwatch, Calling, Bluetooth

Courtesy: Amar ujala

Noise

फ़ोटो: Mysmartprice

Noise Colorfit Pulse Buzz भारत में हुई लांच, ब्लूटूथ कॉलिंग का मिलता है सपोर्ट

Noise Colorfit Pulse Buzz स्मार्टवॉच को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस वियरेबल में ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट दिया गया है। साथ ही ग्राहकों को इसमें 7 दिन तक की बैटरी भी मिलेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस स्मार्टवॉच में 60 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स और 1.69-इंच TFT LCD डिस्प्ले दिया गया है। डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट के लिए ये IP68 रेटेड है। इसकी कीमत 3,499 रुपये रखी गई है। 

गुरु, 09 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: noise, Colorfit, Bluetooth, Calling

Courtesy: Jagran

AMaze fit

फ़ोटो: Flipkart

Amazefit ने लांच किया अपना दमदार T Rex 2स्मार्टवाच

Amazfit ने भारत में Amazfit T Rex 2 के नए वर्जन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने दावा किया है कि नई स्मार्टवॉच में बेहतरीन हेल्थ और फिटनेस फीचर्स दिए गए हैं। इस नई स्मार्टवॉच में HD AMOLED डिस्प्ले और ब्लूटूथ कॉलिंग सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने ये भी दावा किया है कि इस स्मार्टवॉच को सिंगल चार्ज में 6 दिन तक चलाया जा सकेगा। इस स्मार्टवॉच की कीमत 18000 रुपये रखी गई है। 

शनि, 28 मई 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Amazefit, TRex, smart watch, Bluetooth

Courtesy: News18

Yamaha FZS-Fi

फोटो: BikeDekho

Yamaha ने लॉन्च की अपनी सबसे स्टाइलिश बाइक FZS-Fi 2022

Yamaha ने FZS-Fi के 2022 मॉडल को लॉन्च कर दिया है। Yamaha ने इसमें पिछले मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी स्टैंडर्ड तौर पर मिलती है। इसमें सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड 149cc इंजन मिलता है। यह इंजन 7,250 rpm पर 12.4 hp और 5500 rpm पर 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। Yamaha ने FZS-Fi 2022 की एक्स शोरूम कीमत 1,15,900 रुपये रखी गई है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 02:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Yamaha, yamaha fzs-fi, India, Bluetooth

Courtesy: Amar Ujala

Oneplus Earphone

फोटो: IndiaMart

जल्द लॉन्च हो सकते हैं OnePlus के नए वायरलेस इयरफोन

OnePlus अपने नए वायरलेस इयरफोन्स को जल्द ही भारत में लॉन्च कर सकता है। लॉन्च से पहले ही इसकी कुछ जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक इन इयरफोन्स में वॉटर और स्वेट रेजिस्टेंस हो सकते हैं। इसके साथ ही यह क्विक स्विच, फास्ट पेयर और वॉर्प चार्ज जैसे फीचर से लैस हो सकते हैं। इस वायरलेस इयरफोन को OnePlus Bullets Wireless Z 2 या OnePlus Bullets Wireless 3 के नाम से लॉन्च कर सकती है।

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 08:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: oneplus, wireless earphones, oneplus bullets, Bluetooth

Courtesy: Zee News Hindi