इन चार योगासन से शरीर को बनाये स्वस्थ और ऊर्जावान
रोजाना सुबह नियमित रूप से इन 4 योगासन को करने से शरीर ऊर्जावान और स्वस्थ रहता है। भुजंगासन शरीर को स्ट्रेच करने के लिए बहुत बढ़िया रहता है, इससे कंधे, पेट की मांसपेशिया और छाती को एक अच्छा खिंचाव मिलता है। वहीं मार्जरी आसन से रीढ़ की हड्डी को अच्छी लचक और कमर और धड़ को एक बढ़िया खिंचाव मिलता है। इसके साथ ही बालासन से शरीर के किसी भाग में दर्द से राहत मिलता है और पवनमुक्तासन से ब्लड फ्लो तेज होता है और शरीर पुरे दिन हल्का महसूस करता है।