मध्य प्रदेश सरकार ने लागू की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020
मध्य प्रदेश सरकार ने अगस्त 26 को राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की शुरुआत की। एनईपी 2020 लागू होने के बाद राज्य ऐसा करने वाला कर्नाटक के बाद देश का दूसरा राज्य बन गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक की। यादव ने कहा " इस नई शिक्षा नीति ने हमारे देश को सुपर पावर बनाने का मौका दिया है।"