दूसरे टी20 मैच के लिए रांची पहुंचे महेंद्र सिंह धोनी, स्टैंड से करेंगे भारत को सपोर्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होने वाले टी20 मैच के लिए भारत के पूर्व कप्तान और टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मेंटर रहे महेंद्र सिंह धोनी रांची स्टेडियम पहुंच गए हैं। धोनी स्टैंड में बैठकर भारतीय टीम की हौसला अफजाई करते नज़र आएंगे। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी जेएससीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे। जहां उन्होंने तमाम स्पोर्ट्स फैसिलिटी का जायज़ा लिया। इसके साथ ही झारखंड अंडर-19 के खिलाड़ी भी धोनी से मिले।