एक दशक में सबसे अधिक इस साल हुआ रिकॉर्ड पर्यटकों का आगमन: कश्मीर
कश्मीर में इस साल एक दशक में सबसे अधिक रिकॉर्ड तोड़ कुल 3.5 लाख पर्यटकों का आगमन हुआ। यहां पर्यटकों के लिए प्रमुख आकर्षण एशिया का सबसे बड़ा "ट्यूलिप गार्डन" है, जिसे मार्च 23 को आगंतुकों के लिए खोला गया था। निदेशक पर्यटन कश्मीर ने बताया,"पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों की तुलना में इस साल घाटी में सबसे ज़्यादा पर्यटकों का आगमन हुआ। COVID-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए, हमने पर्यटन के लिए कठोर अभियान चलाया है।"