यूनेस्को की रिपोर्ट में खुलासा, अधिक है लड़कों के फेल होने की संभावना
यूनेस्को की वैश्विक शिक्षा रिपोर्ट में सामने आया कि लड़कियों की अपेक्षा लड़के प्राथमिक कक्षाओं में अधिक फेल होते है। ये जानकारी ‘लीव नो चाइल्ड बिहाइंड: ग्लोबल रिपोर्ट ऑन बॉयज डिसेन्गेज्मन्ट फ्रॉम एजुकेशन’ रिपोर्ट में सामने आई है। इसमें 130 देशों के लड़कों को शामिल किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक 57 देशों में 10 वर्ष के लड़कों की पढ़ने की क्षमता लड़कियों से खराब रही। इसके पीछे अनुशासन, शारीरिक दंड, लिंग संबंधी मानदंड, गरीबी कारण बताया गया।