Arjun Rampal-NCB

फोटोः DNA India

NCB ने भेजा अभिनेता अर्जुन रामपाल को समन, आज होनी है पूछताछ

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल को शुक्रवार, नवंबर 13 को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले नवंबर 11 को अभिनेता की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रीएड्स से लगभग छह घंटे पूछताछ चली थी। अर्जुन के मुंबई में बांद्रा स्थित घर पर नवंबर 9 को हुई NCB की रेड के दौरान एनसीबी ने घर से मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए थे जिसके बाद गेब्रिएला को पहले समन जारी किया गया और अब अर्जुन को बुलाया गया है।   

Fri, 13 Nov 2020 - 11:32 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Arjun Rampal, Gebriella Demetriades, NCB

Courtesy: AMARUJALA NEWS