अभी नहीं मिलेगी हीटवेव से राहत, मौसम विभाग ने दी जानकारी
देश में जनता को अभी हीटवेव से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग ने जून 9 को कहा कि उत्तर पश्चिम राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पंजाब और पूर्वी यूपी में हीट वेव जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र पहुंचेगा। मॉनसून अपनी नियमित रफ्तार से आगे बढ़ रहा है।