अमेरिका में आबादी बढ़ने से बढ़ेगा बाढ़ का खतरा: स्टडी
अमेरिका में अगर आबादी बढ़ी तो यहां बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ये जानकारी नेचर क्लाइमेट चेंज पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन से सामने आई है। शोधकर्ताओं ने इस संबंध मे चेतावनी भी जारी की है। इसके साथ ही जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर भी इसका असर हो सकता है। अध्ययन में अमेरिका में बाढ़ के जोखिम का अनुमान लगाने के लिए राष्ट्रव्यापी संपत्ति डेटा, समुदायों की जानकारी और बाढ़ अनुमानों का उपयोग किया है।