आमिर खान की बेटी इरा ने निकाली 25 कैंडिडेट्स के लिए वैकेंसी
आमिर खान की बेटी इरा ख़ान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में इरा ने मेंटल हेल्थ में लोगों की मदद के करने के लिए 25 इंटर्न्स के लिए वेकेंसी निकाली है। 8 घंटे की शिफ्ट के साथ इंटर्नशिप मार्च 22 से शुरू होगी और 1 महीने तक चलेगी। हर कैडिंडेट को 5 हज़ार रूपए सैलरी मिलेगी। इन वेकेंसी के लिए देश के सभी राज्यों के लोग अप्लाई कर सकते हैं, जो लोकल लैंग्वेज में बात करके लोगों की मदद कर सके। इरा ने एक आईडी [email protected] भी दी हैं जिस पर अप्लाई किया जा सकता हैं।