अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने रखा अपनी बेटी का नाम
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी विराट कोहली ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा दी। सभी लोग विराट और अनुष्का को उनके माता पिता बनने पर बधाईयां दे रहे हैं। खबरों के अनुसार विराट और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम अनवी रखा है। विराट कोहली के भाई ने सोशल मीडिया पर विराट की बेटी की एक पिक्चर साझा करते हुए लिखा 'खुशी की लहर...घर में परी।'