अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में महूसस किये गए 5.2 की तीव्रता के भूकंप के झटके
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में सितंबर 24 को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप द्वीप पर कैंपबेल बे के पास आया। भूकंप के झटके रात करीब 8:35 बजे 63 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किए गए। भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। द्वीपों ने पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप देखे हैं। सितंबर 11 को द्वीपों पर 3.9 तीव्रता का भूकंप आया था।