अर्जुन बिजलानी बने खतरों के खिलाड़ी 11 के विजेता
खतरों के खिलाड़ी सीज़न 11 को अर्जुन बिजलानी के रूप में सितंबर 26 को उसका विजेता मिल गया है। अर्जुन बिजलानी को चमचमाती ट्रॉफी, 20 लाख रुपये और एक कार भी दी गई। दिव्यांका त्रिपाठी पहली रनरअप रही। रोहित शेट्टी ने भी अर्जुन की खूब तारीफ की। खतरों के खिलाड़ी 11 के आखिरी दौर में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स पहुंचे थे। जिनमें अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का नाम शामिल है।