अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर Ayyappanum Koshiyum के हिंदी रीमेक पर रोक
मलयालम एक्शन-थ्रिलर सुपरहिट फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक में एक्टर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम नजर आने वाले थे, मगर अब इस फिल्म को होल्ड पर रखने की जानकारी मिली है। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि वर्तमान में फिल्म की स्टारकास्ट के पास डेस्ट की परेशानी है। जॉन अब्राहम के पास वर्ष 2022 में डेट्स नहीं है और अर्जुन कपूर भी कुछ प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है।