फ़ोटो: News18hindi
साजिद खान की फिल्म में नजर आएंगी शहनाज़ गिल, जॉन अब्राहम-रितेश देशमुख भी होंगे साथ
फिल्म निर्देशक साजिद खान की आगामी फिल्म ( 100% ) में टीवी एक्ट्रेस शहनाज़ गिल नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में अभिनेता जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख और अभिनेत्री नोरा फतेही भी होंगी। फिल्म के टीजर को शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा -20 % कॉमेडी, 20% रोमांस, 20% म्यूजिक 20%कंफ्यूजन और 20% एक्शन मिलकर हम 100 % हैं।
Tags: shehnaz gill, Sajid Khan, John Abraham, Ritesh Deshmukh
Courtesy: Indiatv
फोटो: Latestly
जॉन अब्राहम ने की सच्ची घटनाओं पर आधारित अपनी आगामी फिल्म 'तारिक' की घोषणा
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम ने स्वतंत्रता दिसव के अवसर पर अपनी आने वाली फिल्म तारिक की घोषणा की है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। फिल्म को साल 2023 में अगस्त 15 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। इस फिल्म का निर्माण बेक माय केक फिल्म्स के बैनर तले किया जायेगा। जॉन अब्राहम इससे पहले भी बाटला हाउस और तेहरान के लिए साथ में काम कर चुके हैं। आखिरी बार जॉन अब्राहम फिल्म एक विलेन रिटर्न्स… read-more
Tags: Independence Day, John Abraham, announced, tariq
Courtesy: Jagran News
फोटो: Janta Se Rishta
रिलीज हुआ जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का गाना 'ना तेरे बिन'
जॉन अब्राहम और दिशा पटानी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स का एक और गाना 'ना तेरे बिन' जुलाई 22 को रिलीज कर दिया गया है। गाने को अल्तमश फरीदी ने अपन आवाज़ से सजाया है, साथ ही इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स तनिष्क बागची ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी हैं। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन और दिशा के साथ साथ अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया भी मुख्य… read-more
Tags: John Abraham, Disha Patani, ek villain returns, naa tere bin song
Courtesy: Latestly News
फोटो:Bollywood Ground
रिलीज हुआ एक विलन रिटर्न का गाना 'गलियां रिटर्न्स'
बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म "एक विलेन रिटर्नस" का नया गाना "गलियां रिटर्न्स" रिलीज हो गया है। फिल्म का गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। रिलीज के साथ ही गाने को छह लाख से अधिक व्यूज मिल चुके है। बता दें कि फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पाटनी और तारा सूतारिया दिखेंगे। गाने को आवाज अंकित तिवारी ने दी है और लिरिक्स मनोज मुंतशिर द्वारा लिखे गए हैं।
Tags: ek villain returns, John Abraham, Arjun Kapoor, Disha Patani, Tara Sutaria
Courtesy: News 18 Hindi
फ़ोटो: Youtube
रिलीज हुई जॉन अब्राहम की फिल्म "अटैक", मिल रहा है अच्छा रिस्पॉन्स
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों द्वारा भी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। दरअसल यह फिल्म देश के सुरक्षा बलों पर आधारित है। फिल्म को 2 भागों में बनाया गया है। फिल्म के पहले भाग को रिलीज कर दिया गया है और दूसरा भाग भी जल्द ही रिलीज किया जायेगा। लक्ष्य राज आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज और रकुल प्रीत सिंह भी मुख्य भूमिका में है।
Tags: John Abraham, Attack, lakhya Raj Anand
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Filmymantra
अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम स्टारर Ayyappanum Koshiyum के हिंदी रीमेक पर रोक
मलयालम एक्शन-थ्रिलर सुपरहिट फिल्म अय्यप्पनम कोशियुम के हिंदी रीमेक में एक्टर अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम नजर आने वाले थे, मगर अब इस फिल्म को होल्ड पर रखने की जानकारी मिली है। फिल्म के डायरेक्टर जगन शक्ति ने इसकी पुष्टी करते हुए बताया कि वर्तमान में फिल्म की स्टारकास्ट के पास डेस्ट की परेशानी है। जॉन अब्राहम के पास वर्ष 2022 में डेट्स नहीं है और अर्जुन कपूर भी कुछ प्रोजेक्ट्स में व्यस्त है।
Tags: Arjun Kapoor, John Abraham, Movie, Bollywood
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: You Tube
जारी हुआ जॉन अब्राहिम की फिल्म 'अटैक' का नया पोस्टर
बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म का पहला पार्ट अप्रैल 1 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जायेगा। पोस्टर में जॉन दमदार अवतार में दिखाई दे रहे हैं। पहले यह फिल्म जनवरी 28, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी पर कोरोना संक्रमण के कारण फिल्म की रिलीज डेट को टाल दिया गया था। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत मुख्य… read-more
Tags: Film Attack, John Abraham, poster
Courtesy: News 18
फोटो: DNA India
शाहरुख खान ने फिर से शुरू की पठान फिल्म की शूटिंग
शाहरुख खान एक बार फिर अपनी आगामी फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है। दरअसल शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन खान के ड्रग्स केस में फंसने के बाद पठान की शूटिंग रोक दी थी। अब सब नार्मल होने के बाद उन्होंने मुंबई में दिसंबर 22 को शूटिंग शुरू की है। फिल्म के सेट से शाहरुख खान की एक तस्वीर भी सामने आई है। इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी लीड रोल में दिखेंगे।
Tags: Shahrukh Khan, dipika padukone, John Abraham, film pathan
Courtesy: Dainik Bhaskar
जॉन अब्राहम की फिल्म "अटैक" का टीजर हुआ रिलीज
जॉन अब्राहम की फिल्म "अटैक" का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में जॉन सिपाही का रोल प्ले कर रहे है। टीजर एक्शन से भरपूर है जिसमें हथियारों के साथ फाइट करते दिख रहे है। फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और रकुलप्रीत सिंह भी अहम भूमिका में है। ये फिल्म 28 जनवरी 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से सिपाही के रोल में दिखेंगे, जिसकी कहानी… read-more
Tags: John Abraham, Actor John Abraham, Attack, Attack Teaser
Courtesy: Aajtak
फोटो: The Times of India
जॉन एब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक
बॉलीवुड एक्टर जॉन एब्राहम का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। हैकर ने उनकी डीपी, पोस्ट सब कुछ डिलीट कर दिया है। जॉन के सभी पोस्ट एक झटक में डिलीट होने से उनके फैंस काफी निराश हो रहे है। उनके अकाउंट को मिला ब्लूटिक अब भी बरकरार है। वहीं उनके 9.3 मिलियन फॉलोवर्स की संख्या में भी बदलाव नहीं हुआ है। अब तक हैकर के संबंध में किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है।
Tags: John Abraham, Actor John Abraham, Instagram, hacking
Courtesy: Aajtak