आत्मनिर्भर ऐप: सभी स्वदेशी एप्स का एकीकृत प्लेटफार्म
भारतीय शॉर्ट वीडियो ऐप मित्रों ने एंड्रॉयड आधारित फ़ोन के लिए आत्मनिर्भर ऐप को लॉन्च किया हैं। इस एप में विभिन्न वर्गो तथा बिजनेस, ई-लर्निंग, न्यूज, हेल्थ, शॉपिंग, गेम्स, यूटिलिटी से संबधित एप्स उपलब्ध होंगे। यह स्वदेशी एप निर्माताओं द्वारा निर्मित 100 से अधिक एप की जानकारी देता हैं। ऐप में किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं पड़ती। मित्रों ऐप (MITRON) इंडिया में टिकटॉक के बंद होने के बाद चर्चा में आया था।