बिहार: ऑक्सीजन की कमी के चलते डॉक्टर ने दिया इस्तीफा
बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह ने ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित होने के चलते अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव को यह पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने बताया कि ऑक्सीजन की कमी से लोगों की मौत हो रही है जिसकी जिम्मेदारी वो नहीं लेना चाहते। इस विषय में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।