भारत देश की सबसे युवा मेयर के रूप में चुनी गयीं 21 वर्ष की आर्या राजेंद्रन
तिरुवनंतपुरम के एक कॉलेज की छात्रा आर्या राजेंद्रन जिनकी उम्र केवल 21 वर्ष है, उन्हें देश के सबसे युवा महापौर के रूप में चुना गया है। पहले आर्या को लगा कि उनके दोस्त उनके साथ मजाक कर रहे हैं, परंतु बाद में उन्हें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से फ़ोन आया, और पार्टी ने कहा कि, ''आप तिरुवनंतपुरम निगम की नई महापौर होंगी।'' आर्या काफी छोटी उम्र से पार्टी से जुड़े बच्चों के संगठन और बाला संगम की सदस्य बन गईं थीं।