भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए शाहरुख खान ने दिया खास संदेश
टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर इतिहास रच दिया है। फिल्म 'चक दे इंडिया' में भारतीय महिला हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाने वाले शाहरूख खान ने ट्वीट कर टोक्यो ओलंपिक में खेल रही भारतीय हॉकी टीम को टीम को खास संदेश दिया है। लोगों को शाहरुख खान का यह संदेश खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि भारतीय महिला हॉकी टीम सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को चुनौती देगी।