
फ़ोटो: The Quint
भुवनेश्वर कुमार ने धोनी की तारीफ करते हुए बताया बेहतरीन इंसान
भारत के बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने श्रीलंका दौरे पर जाते ही धोनी की तारीफ में क़सीदे पढ़ डाले। भुवनेश्वर ने कहा कि धोनी खिलाड़ी और कप्तान कैसे रहे हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन वो इंसान भी लाजवाब थे। वो हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते हैं। अगर आप किसी से भी धोनी के बारे में पूछेंगे, वो आपसे यही कहेगा। वो हमेशा सभी को सही राय और निर्देश देते हैं।