CBSE: 9वीं से 12वीं कक्षा के एग्जाम में 10% तक कम हुए लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 9वीं से 12वीं कक्षा के एग्जाम पैटर्न में कुछ बदलाव किए हैं। नया पैटर्न के अनुसार 9वीं और 10वीं में क्षमता बेस्ड प्रश्न 30 फीसदी रहेंगे और 20 अंक का एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न रहेगा। वहीं लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 10 फीसदी तक घटा दिए गए हैं। 11वीं और 12वीं के एग्जाम में क्षमता बेस्ड 20 फीसदी रहेगा। 20 अंक का एक वस्तुनिष्ठ प्रश्न और बाकी 60 फीसदी लघु और दीर्ध उत्तरीय प्रश्न रहेंगे।