CSIR NET 2022: नोटिफिकेशन जारी, जनवरी 2 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए द्वारा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, सीएसआईआर नेट 2022 पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2022 रात 11:50 बजे तक है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर सीएसआईआर यूजीसी नेट 2021 परीक्षा के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट 2022 परीक्षा क्रमशः जनवरी 29, फरवरी 5 और फरवरी 6, 2022 को आयोजित होने वाली है।