दिल्ली सहारनपुर हाईवे के लिए काटे जाएंगे पेड़
दिल्ली-सहारनपुर राजमार्ग का निर्माण करने के लिए 5000 पेड़ों की बलि दी जाएगी। छह लेन के इस हाईवे के संबंध में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण- एनएचएआई से ये जानकारी मिली है। हाइवे के लिए अनुमानित वन भूमि पर 5,104 पेड़ काटने के एवज में अन्य पेड़ों को लगाया जाएगा। ये पेड़ एनटीपीसी इको पार्क बदरपुर में वृक्षारोपित होंगे। बता दें कि अक्षरधाम राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ जंक्शन से उत्तर प्रदेश के साथ शहर ये हाइवे फैला हुआ है।