दुमका के 33 सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को घोषित हुआ साप्ताहिक अवकाश: झारखंड
झारखंड के दुमका जिले में लगभग 33 सरकारी स्कूलों में बिना अधिकारियों की अनुमति के साप्ताहिक अवकाश रविवार से बदलकर शुक्रवार कर दिया गया है। प्रभारी जिला शिक्षा अधीक्षक संजय कुमार ने जिले के सभी प्रखंडों से रिपोर्ट मांगी है, जिसके बाद जांच के आदेश जारी किये जाएंगे। यह सभी स्कूल मुस्लिम इलाकों में मौजूद हैं। संजय कुमार दास ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की तरफ से ऐसा कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है।