एक बार फिर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे अरुण गोविल
रामानंद सागर की रामायण में राम के किरदार से लोगों का दिल जीतने वाले अरुण गोविल एक बार फिर श्रीराम की भूमिका में नजर आएंगे। अरुण गोविल इस बार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ओह माय गॉड 2 मेें श्रीराम का किरदार निभाएंगे। अक्षय कुमार शुरू से इस फिल्म में राम के रोल में अरुण गोविल को देखना चाहते थे। दर्शक एक बार फिर अरुण गोविल को राम के रूप मेें देखने के लिए उत्सुक हैं।