गोली लगने के कारण हुई हॉलीवुड अभिनेता एड्डी हेसल की मौत
हॉलीवुड अभिनेता 30 वर्षीय एड्डी हेसल की गोली लगने से मौत हो गयी है। टेक्सस के ग्रैंड प्रेरी में अक्टूबर 31 की रात एक बजे उन्हें उनकी प्रेमिका के घर के बाहर पेट में गोली मार दी गई जिसके बाद उनकी मृत्यु हो गई। हालाँकि, उनकी गर्लफ्रेंड हमलावर को पहचानने में नाकाम रही। इस केस पर पुलिस जांच लगातार जारी है। एडी ने हॉलीवुड में कई छोटे बड़े रोल किये थे जिनमे से सबसे ज़्यादा लोकप्रियता उन्हें 'द किड्स आर ऑलराइट' फिल्म से प्राप्त हुई थी।