गूगल ने ट्रांसलेट के साथ जोड़ी 24 नई भाषाएं
गूगल ने ट्रांसलेशन टूल में संस्कृत और भोजपुरी समेत कुल 24 नई भाषाओं को जोड़ा है। अब गूगल के जरिए कुल 133 भाषाओं में अनुवाद हो सकेगा। क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज का कहा है कि नई भाषाओं का विश्व स्तर पर 300 मिलियन लोग इस्तेमाल करते हैं। गूगल का कहना है कि इन भाषाओं को जीरो शॉट मशीन ट्रांसलेशन के जरिए जोड़ा गया है। इसमें मोनोलिंगुअल टेक्स्ट के जरिए अनुवाद होता है।