गूगल प्ले स्टोर ने भारतीय स्टार्टअप के लिए निर्धारित की 2022 तक की समय सीमा
गूगल कंपनी ने अक्टूबर 5 को कहा है कि, ''भारतीय ऐप डेवलपर्स को प्ले बिलिंग प्रणाली से जुड़ने के लिए समय सीमा को छह माह बढ़ाकर मार्च 31- 2022 कर दिया गया है।'' भारतीय उद्यमों और स्टार्टअप ने गूगल प्ले की बिल प्रणाली को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की थी। भारतीय उद्यमों का कहना है कि, गूगल प्ले की बिलिंग प्रणाली का इस्तेमाल करने के लिए भारतीय ऐप डेवलपर के मालिकों पर दबाव नहीं डाल सकती है।